Meerut News: गावड़ी में कूड़ा डंपिंग को लेकर फिर भड़का ग्रामीणों का आक्रोश, धरना शुरू
मेरठ, सितम्बर 3 -- Meerut News: मेरठ/भावनपुर। किला रोड स्थित गावड़ी गांव में बुधवार दोपहर बाद से कूड़ा डंपिंग को लेकर एक बार फिर ग्रामीणों का विरोध-प्रदर्शन शुरू हो गया है। ग्रामीणों के धरने पर बैठ जाने पर दोपहर बाद से कूड़ा डंपिंग का काम ठप हो गया है। देर रात अपर नगर आयुक्त लवी त्रिपाठी, एसडीएम सदर, सीओ आदि मौके पर पहुंचे। आंदोलनकारियों से देर रात तक वार्ता जारी थी। बुधवार दोपहर को ही गावड़ी गांव में ग्रामीणों के बीच डंपिंग ग्राउंड को लेकर एक बार फिर सुगबुगाहट तेज हो गई थी। कुछ स्थानीय लोग नगर निगम से हुए समझौते से खासे नाराज थे। देखते ही देखते ग्रामीणों ने एकजुट होकर डंपिंग स्थल पर मोर्चा संभाल लिया और विरोध प्रदर्शन का ऐलान कर दिया। धरने पर पहुंचे अधिकारियों ने ग्रामीणों से बातचीत कर मामले का समाधान निकालने की कोशिश की, लेकिन शुरुआती द...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.