Meerut News: गाली देने के विरोध पर युवक को बलकटी मारकर किया घायल
मेरठ, सितम्बर 8 -- Meerut News: सरधना क्षेत्र के मुल्हेड़ा गांव में गाली देने के विरोध पर दबंग लोगों ने युवक के साथ मारपीट करते हुए बलकटी से हमला कर लहुलुहान कर दिया। चीख पुकार सुनकर परिजन दौड़े तो आरोपी हत्या की धमकी देकर फरार हो गए। पीड़ित ने थाने में तहरीर देकर पुलिस से कार्रवाई की मांग की है। मुल्हेड़ा निवासी अमित ने थाने में तहरीर देते हुए बताया कि सोमवार रात करीब आठ बजे वह अपने घर के बाहर खड़ा था। आरोप है कि इसी दौरान गांव का एक दबंग युवक वहां पहुंचा और उसके साथ गाली-गलौज करने लगा। उसने गाली देने से मना किया तो आरोपी ने उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। बचने के लिए अमित घर के अंदर चला गया। उसके पीछे आरोपी युवक भी घर में घुस आया और बलकटी से भी हमला कर उसे घायल कर दिया। बाद में आरोपी जान से मारने की धमकी देकर वहां से फरार हो गया। पीड़ित ने ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.