मेरठ, अगस्त 10 -- Meerut News: सरधना निवासी युवक ने पांचली बुजुर्ग निवासी युवक पर फोन कर गाली-गलौज करने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पीड़ित ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। सरधना निवासी शिवम राणा ने आरोप लगाया कि वह अपनी मां के साथ पांचली बुजुर्ग स्थित ननिहाल आया हुआ था। आरोप है कि इसी दौरान पांचली बुजुर्ग निवासी अंकित ने मोबाइल फोन कर उसके साथ गाली-गलौज की। पीड़ित के मुताबिक आरोपी ने दस से अधिक बार कॉल किया। पीड़ित ने जब विरोध किया तो आरोपी ने उसे जान से मारने की धमकी दी। शिवम ने पुलिस को तहरीर देकर मामले में कार्रवाई की मांग की है। वहीं, थाना प्रभारी गौरव सिंह ने बताया कि युवक की तहरीर प्राप्त हुई है। मामले की जांच कराई जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशि...