मेरठ, जुलाई 26 -- Meerut News: मोदीपुरम। पल्लवपुरम स्थित एमई डबल स्टोरी कॉलोनी में शनिवार शाम डेढ़ वर्षीय मासूम बच्ची की कार की चपेट में आने से मौत हो गई। हादसे के बाद पूरे परिवार और कॉलोनी में मातम छा गया। जानकारी के अनुसार, एमई डबल स्टोरी निवासी फुरकान पुत्र करीम किराये की गाड़ी चलाता है। वह अपने मालिक की कार घर लेकर आया था और देर शाम उसे धोकर वापस देने की तैयारी कर रहा था। कार धोने के बाद जैसे ही उसने वाहन बैक किया, तभी पड़ोस में रहने वाली डेढ़ वर्षीय शिफा पुत्री सैफ जो वहीं खेल रही थी कार के पीछे आ गई। चालक को बच्ची दिखाई नहीं दी और कार का पहिया उसके ऊपर से गुजर गया। हादसे के तुरंत बाद परिजन गंभीर रूप से घायल शिफा को निजी अस्पताल लेकर पहुंचे जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बताया कि शिफा के पिता सैफ नोएडा में प्राइवेट नौकरी क...