Meerut News: गाड़ी खड़ी करने पर दरोगा से भिड़े बजरंग दल कार्यकर्ता, चौकी पर हंगामा
मेरठ, अक्टूबर 4 -- Meerut News: ब्रह्मपुरी थाना क्षेत्र के शारदा रोड स्थित गौरीपुरा पुलिस चौकी पर शनिवार रात उस समय हंगामा खड़ा हो गया, जब विश्व हिंदू बजरंग दल के कार्यकर्ता दरोगा के खिलाफ शिकायत लेकर चौकी पहुंच गए। सड़क पर गाड़ी खड़ी करने को लेकर दरोगा और संगठन के कार्यकर्ता सागर के बीच हुई कहासुनी ने तूल पकड़ लिया। कार्यकर्ता ने दरोगा पर अभद्रता करने का आरोप लगाया। बताया गया कि शनिवार रात शारदा रोड पर गाड़ी खड़ी करने को लेकर दरोगा और सागर के बीच विवाद हो गया। आरोप है कि इस दौरान दरोगा ने कार्यकर्ता के साथ अभद्र व्यवहार किया। इसकी जानकारी संगठन के अन्य पदाधिकारियों को मिली तो हिमांशु शर्मा के नेतृत्व में कई कार्यकर्ता गौरीपुरा पुलिस चौकी पहुंच गए। कार्यकर्ताओं ने दरोगा के व्यवहार पर नाराजगी जताते हुए विरोध शुरू कर दिया। देखते ही देखते चौ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.