मेरठ, अक्टूबर 13 -- Meerut News: मुंडाली थाना क्षेत्र के गांव मऊखास में मामूली कहासुनी के बाद गाली-गलौज व मारपीट कर गांव का माहौल खराब करने वाले आठ लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। मामला दो गांव के अलग अलग वर्गों से जुड़ा हुआ था। इसलिए पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और मौके से सभी आरोपियों को पकड़कर थाने ले गई। जिसके बाद पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए, सभी आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई कर दी। पुलिस के अनुसार मामला सोमवार देर रात का है। क्षेत्र के गांव मऊखास में नाई की दुकान पर दिन में बाल कटाने को लेकर गांव के ही शोभित, अश्वनी, शोएब और आसिफ के बीच विवाद हो गया था। दोनों में बढ़ते तनाव को देखते हुए, उस वक्त मौके पर मौजूद प्रत्यक्षदर्शियों ने समझदारी दिखाकर दोनों पक्षों को समझाबुझा कर शांत कर दिया था। आरोप है कि देर रात ...