Meerut News: गांधी जयंती पर मेयर, नगर आयुक्त ने स्वच्छता मित्रों का किया सम्मान
मेरठ, अक्टूबर 2 -- Meerut News: मेरठ राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर पर नगर निगम परिसर में ध्वजारोहण किया गया। दोनों महापुरुषों के चित्रों पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। मेयर ने कहा कि महात्मा गांधी के सत्य, अहिंसा एवं स्वच्छता के विचार आज भी सभी के लिए प्रेरणादायी हैं। मेयर और नगर आयुक्त ने टाऊन हॉल में आयोजित कार्यक्रम में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। रामधुन का गायन भी किया गया। वहीं स्वच्छता मित्रों को उनके द्वारा किये गये उत्कृष्ट कार्य के लिए प्रशस्ति पत्र भी दिये गये। इस दौरान अपर नगर आयुक्त, सहायक नगर आयुक्त, नगर निगम के अधिकारी/कर्मचारी, पार्षद आदि मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- Meerut News: गांधी जयंती एवं शास्त्री जयंती पर मेरठ मे...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.