मेरठ, अक्टूबर 2 -- Meerut News: प्रभात फेरी और विचार गोष्ठियों के साथ महापुरुषों को किया गया नमन राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और देश के पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न लाल बहादुर शास्त्री की जयंती मेरठ में शुक्रवार को अत्यंत श्रद्धा, उल्लास और राष्ट्रीय भावना के साथ मनाई गई। इस अवसर पर जिला प्रशासन और आम नागरिकों द्वारा विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया, जिसमें दोनों महान विभूतियों के जीवन दर्शन और राष्ट्र निर्माण में उनके अमूल्य योगदान को याद किया गया। यह भी पढ़ें- हरिद्वार पुलिस ने गांधी-शास्त्री को श्रद्धांजलि दीगांधी आश्रम से शहीद स्मारक तक निकली प्रभात फेरी ​दिन की शुरुआत एक भव्य प्रभात फेरी के साथ हुई। डीएम डॉ.वीके सिंह के नेतृत्व में गांधी आश्रम से शहीद स्मारक तक प्रभात फेरी निकाली गई, जिसमें प्रशासनिक अधिकारियों के साथ-साथ बड़ी संख्य...