Meerut News: गांधीबाग के पास प्रेमी संग घूम रही पत्नी को पति ने पकड़ा, हंगामा
मेरठ, अक्टूबर 28 -- Meerut News: मेरठ। सदर बाजार क्षेत्र में गांधीबाग के पास उस समय हंगामा हो गया, जब प्रेमी के साथ घूम रही पत्नी को पति ने पकड़ लिया। देखते ही देखते दोनों के बीच कहासुनी शुरू हो गई। आरोप है कि पति ने पत्नी के साथ मारपीट कर दी। सड़क पर हुए इस हाईवोल्टेज ड्रामे के दौरान भीड़ जुट गई। राहगीरों ने घटना का वीडियो भी बना लिया। बताया गया कि पति-पत्नी के बीच पहले से विवाद चल रहा है। इसी के चलते महिला मायके में रह रही है। गांधीबाग के पास महिला को दूसरे युवक के साथ देख पति ने विरोध किया, जिसके बाद विवाद बढ़ गया। हंगामे की सूचना पर महिला के पिता भी मौके पर पहुंच गए। सूचना मिलते ही डायल-112 मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों से घटना की जानकारी ली। हालांकि, महिला ने कार्रवाई से इनकार कर दिया और वापस लौट गई। उधर, सदर बाजार थाना प्रभारी राम ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.