मेरठ, अक्टूबर 1 -- Meerut News: तहसील मवाना परिसर में गुरुवार को भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) के प्रदेश उपाध्यक्ष चौधरी उदयवीर सिंह के नेतृत्व में तजपुरा गांव के अनेक किसान एसडीएम मवाना से मिले तथा उनसे पीड़ित किसानों को मुआवजा दिलाने की मांग की, जिनकी फसल बुधवार को हाई टेंशन लाइन की चिंगारी गिरने से जलकर राख हो गई थी। किसानों ने चेतावनी दी कि यदि समय रहते उन्हें मुआवजा नहीं दिलाया गया तो भारतीय किसान यूनियन टिकैत के बैनर तले किसान एकजुट होकर तहसील परिसर में धरना-प्रदर्शन करने को मजबूर होंगे। तहसील पहुंचे किसान अनुज चपराना, विपिन चपराना, रॉबिन प्रधान, सचिन कुमार, करणवीर, सुंदर सिंह, प्रेम कुमार, मंगत सिंह, जसवीर, आजाद, ओमपाल मुकेश, राजेंद्र, हरिओम ने एसडीएम मवाना से कहा कि उनके खेतों के ऊपर से गुजर रही जर्जर लाइन को बदल जाए और जो पोल टूटे ...