Meerut News: गन्ना भुगतान पर ब्याज में देरी और मूल्य वृद्धि को लेकर मवाना और दौराला समिति पर हंगामा
मेरठ, अक्टूबर 27 -- Meerut News: गन्ना मूल्य में बढ़ोतरी और विलंबित गन्ना भुगतान पर ब्याज देने की मांग को लेकर किसानों का गुस्सा फूट पड़ा है। मंगलवार को मवाना और दौराला गन्ना समितियों में किसानों और संगठन पदाधिकारियों ने जोरदार प्रदर्शन किया। मवाना में राष्ट्रीय किसान मजदूर संगठन और भाकियू धन सिंह कोतवाल ने धरना देकर चेतावनी दी, वहीं दौराला गन्ना समिति की बोर्ड बैठक में भी ब्याज व गन्ना मूल्य बढ़ोतरी के मुद्दे पर जमकर हंगामा हुआ। राष्ट्रीय किसान मजदूर संगठन के बैनर तले किसान मवाना सहकारी गन्ना विकास समिति पहुंचे। किसानों का आरोप है कि उच्च न्यायालय के 16 जुलाई 2026 के आदेशानुसार पेराई सत्र 1996-97 से 2025-26 तक के विलंबित गन्ना भुगतान पर ब्याज का ब्योरा दिया जाना था। किसानों के अनुसार, 7 अक्टूबर 2026 को समिति सचिव ने लिखित आश्वासन दिया था...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.