Meerut News: गन्ना भुगतान के नाम पर किसान से ठगी, तीन पर मुकदमा
मेरठ, जुलाई 8 -- Meerut News: परतापुर थाना क्षेत्र के मोहिउद्दीनपुर निवासी किसान से गन्ना भुगतान के नाम पर 45,763 रुपये की धोखाधड़ी कर ली गई। कोर्ट के आदेश पर परतापुर थाना पुलिस ने तीन आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संजय पुत्र जगवीर सिंह ने बताया कि वर्ष 2016-17 में ढिढाला निवासी शशांक चौधरी ने भरोसा दिलाया कि उसके परिवार के नाम पर गन्ना समिति में पर्याप्त पर्चियां हैं। कहा कि वे उन पर्चियों पर अपना गन्ना चीनी मिल में डाल दें। गन्ने का भुगतान संबंधित खातों में आने के बाद पूरी राशि किसानों को लौटा दी जाएगी। संजय का आरोप है कि उसने महाराज सिंह के नाम की तीन गन्ना पर्चियों पर कुल 45,763 रुपये का गन्ना चीनी मिल में डलवा दिया। भुगतान संबंधित खाते में पहुंचने के बाद जब उसने अपनी रकम मांगी तो आरोपी टालमटोल करते रहे। बाद में...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.