Meerut News: गन्ना किसान सफेद मक्खी से बचाव को नीम के तेल का करें छिड़काव
मेरठ, अगस्त 30 -- Meerut News: दौराला चीनी मिल की ओर से सरूरपुर क्षेत्र में विशेषज्ञों की टीम ने विभिन्न गांवों में गन्ने की फसल का निरीक्षण किया। टीम ने खेतों में पहुंचकर फसल की स्थिति, कीट एवं रोगों के प्रकोप का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान किसानों को फसल की देखभाल और कीट नियंत्रण के संबंध में आवश्यक सुझाव दिए गए। गन्ना वैज्ञानिक डॉ. अवधेश जगर के नेतृत्व में टीम ने खेड़ी, रतौली, पथौली, भावानगंला, सरूरपुर, डाहर आदि गांवों में गन्ने के खेतों का निरीक्षण किया।
फसल की स्थिति विशेषज्ञों ने बताया कि फिलहाल अधिकांश खेतों में गन्ने की फसल की स्थिति अच्छी है और रोग एवं कीटों का प्रकोप नगण्य है। विशेषज्ञों ने किसानों को गन्ने की पत्तियों पर लगने वाले सफेद मक्खी के प्रकोप से बचाव की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि फिलहाल कुछ खेतों में इस कीट की मौ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.