मेरठ, सितम्बर 14 -- Meerut News: मेरठ। पेराई सत्र 2026-27 के लिए गन्ना विभाग ने गन्ने का प्राथमिक कैलेंडर किसानों को वितरित कर दिया है। यह जानकारी उप गन्ना आयुक्त मेरठ परिक्षेत्र यशपाल सिंह ने दी। उन्होंने बताया कि मेरठ परिक्षेत्र में 2806 राजस्व ग्रामों के सापेक्ष 2573 प्राथमिक कैलेंडर प्रिंट हो चुके हैं, जिसमें से लगभग 2386 ग्रामों में कैलेंडर का भौतिक वितरण कार्य पूर्ण हो चुका है। गन्ना प्राथमिक कैलेंडर की त्रुटियों के लिए गन्ना समिति स्तर पर ही गन्ना सट्टा मेले आयोजित किए जाएंगे, जहां किसान अपनी आपत्तियों का निस्तारण करा सकेंगे। यशपाल सिंह ने बताया कि विभागीय अधिकारियों द्वारा किसानों को उपलब्ध कराये गये प्राथमिक कैलेंडर का मौके पर जाकर निरीक्षण भी किया जा रहा है। यह भी पढ़ें- गन्ना सट्टा प्रदर्शन मेला 15 से, 30 तक ऑनलाइन घोषणापत्र भर...