Meerut News: गणपति बप्पा मोरया... अगले बरस तू जल्दी आ के जयकारों से गूंजा मवाना
मेरठ, सितम्बर 22 -- Meerut News: गणेश उत्सव के समापन पर सोमवार को नगर में गणेश विसर्जन शोभायात्रा धूमधाम और भक्तिभाव के साथ निकाली गई। मोहल्ला तिहाई से शुरू हुई शोभायात्रा नगर के प्रमुख मार्गों से होती हुई झारखंडी मंदिर पहुंची। यहां से श्रद्धालु गणपति बप्पा की प्रतिमा को लेकर बिजनौर बैराज पहुंचे, जहां वैदिक मंत्रोच्चार और विधि-विधान के साथ प्रतिमा का विसर्जन किया गया। इस दौरान पूरा नगर गणपति बप्पा के जयकारों से गूंज उठा। सुबह से ही मोहल्ला तिहाई में गणेश विसर्जन शोभायात्रा की तैयारियां शुरू हो गई थीं। श्रद्धालुओं ने आकर्षक झांकी सजाई। गणपति बप्पा की प्रतिमा को फूलों से सजाकर शोभायात्रा में शामिल किया गया। शोभायात्रा शुरू होते ही बड़ी संख्या में महिलाएं, पुरुष और बच्चे शामिल हो गए। ढोल-नगाड़ों और डीजे की धुन पर श्रद्धालु नाचते-गाते हुए आगे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.