Meerut News: गड्ढे से बचने के प्रयास में कार और स्कूटी की भिड़ंत, दो घायल
मेरठ, सितम्बर 28 -- Meerut News: फलावदा-बड़ागांव चौराहे पर सोमवार सुबह करीब आठ बजे सड़क पर बने गड्ढे के कारण कार और स्कूटी की भिड़ंत हो गई। हादसे में स्कूटी सवार दो लोग घायल हो गए, जिनमें एक की हालत गंभीर बताई गई है। घायल को उपचार के लिए मेरठ के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। स्थानीय लोगों ने बताया कि फलावदा-बड़ागांव चौराहे के आसपास सड़क की स्थिति खराब होने के कारण आए दिन हादसे का खतरा बना रहता है। लोगों ने संबंधित विभाग से सड़क के गड्ढों को जल्द भरवाने और मार्ग की मरम्मत कराने की मांग की है, ताकि भविष्य में दुर्घटनाओं पर अंकुश लग सके। नगर पंचायत अधिशासी अधिकारी सचिन पवार ने बताया कि जल्द ही गड्ढा मुक्त कर दिया जाएगा
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.