Meerut News: गंज बाजार में धंसी सड़क, व्यापारियों में रोष
मेरठ, जुलाई 5 -- Meerut News: गंज बाजार में जल निगम द्वारा पाइपलाइन बिछाने के बाद मरम्मत की गई सड़क पहली ही बारिश में धंस गई, जिससे विभाग की कार्यशैली पर सवाल खड़े हो गए हैं। सड़क धंसने से बाजार में आवागमन प्रभावित हो गया हैं और व्यापारियों के साथ-साथ स्थानीय लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। व्यापारियों ने एसडीएम से शिकायत कर जनहित में सड़क निर्माण की मांग की है। बता दें कि कुछ समय पहले जल निगम ने पाइपलाइन डालने के लिए गंज बाजार में सड़क की खुदाई कराई थी। कार्य पूरा होने के बाद सड़क की मरम्मत तो की गई, लेकिन मरम्मत के नाम पर केवल खानापूर्ति की गई। घटिया गुणवत्ता और मानकों की अनदेखी के कारण पहली ही बारिश में मरम्मत की गई, ये सड़क कई स्थानों पर धंस गई। स्थानीय व्यापारी प्रवीन ने बताया कि सड़क खराब होने से ग्राहकों की आवाजाही ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.