मेरठ, अगस्त 12 -- Meerut News: हस्तिनापुर क्षेत्र में गंगा नदी के जलस्तर में लगातार हो रहे उतार-चढ़ाव ने खादर क्षेत्र के निवासियों की चिंता बढ़ा दी है। दो दिन जलस्तर में गिरावट के बाद बुधवार को एक बार फिर नदी के जलस्तर में मामूली वृद्धि दर्ज की गई, जिससे क्षेत्र के लोगों की नींद उड़ी हुई है। बिजनौर बैराज के अवर अभियंता घनश्याम सिंह के अनुसार, मंगलवार की तुलना में बुधवार को गंगा के जलस्तर में 20 हजार क्यूसेक की बढ़ोतरी दर्ज की गई, जिसके बाद कुल डिस्चार्ज बढ़कर 1 लाख 25 हजार क्यूसेक हो गया है। जलस्तर में इस घट-बढ़ के कारण खादर क्षेत्र के ग्रामीणों का मानना है कि बाढ़ का खतरा अभी टला नहीं है。

बस्तौरा गांव को मिली राहत पिछले दिनों बस्तौरा गांव के सामने गंगा नदी द्वारा भीषण कटान किया जा रहा था, जिससे नदी गांव के काफी करीब पहुंच गई थी। इस वर्ष...