Meerut News: गंगा के जलस्तर में एक बार फिर आया उफान
मेरठ, अगस्त 6 -- Meerut News: पर्वतीय और मैदानी क्षेत्रों में लगातार बरसात से हस्तिनापुर क्षेत्र में गंगा नदी का जलस्तर एक बार फिर से बढ़ गया है। पिछले दो सप्ताह से गंगा नदी के जलस्तर में काफी उतार चढ़ाव चल रहा था, लेकिन गुरुवार को फिर से नदी के जलस्तर में काफी उछाल आया है। जिससे खादर क्षेत्र के किसान चिंतित है। बिजनौर बैराज के अवर अभियंता घनश्याम ने बताया कि गुरुवार को प्रात के समय बिजनौर बैराज से नदी का जलस्तर एक लाख 33 हजार क्यूसेक था, जो गुरुवार सांय तक बढ़कर एक लाख 86 हजार क्यूसेक तक पहुंच गया। वहीं, हरिद्वार बैराज से भी नदी के जलस्तर में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। खादर क्षेत्र के लोगों को एक बार फिर से चिंता सताने लगी है कि यदि यही हालत रही तो बाढ़ आने से इंकार नहीं किया जा सकता। वहीं, बस्तौरा नारंग गांव के समीप भी गंगा का पानी सड़क ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.