Meerut News: गंगा के जलस्तर में उफान, फिर से अप्रोच रोड के कटने का खतरा
मेरठ, सितम्बर 27 -- Meerut News: पर्वतीय और मैदानी इलाकों में हो रही बरसात के चलते गंगा नदी का जलस्तर एक बार फिर उफान पर आ गया है। जलस्तर में अचानक हुई इस वृद्धि से खादर क्षेत्र के तराई इलाकों और आसपास के गांवों के जंगलों में पानी भरने की प्रबल आशंका बन गई है। वहीं, भीकुंड पुल की पांडव चौकी के समीप अप्रोच रोड पर एक बार फिर कटान और यातायात बाधित होने का खतरा मंडराने लगा है। बिजनौर बैराज के अवर अभियंता घनश्याम ने बताया कि पिछले दिनों की तुलना में गंगा के जलस्तर में काफी बढ़ोतरी दर्ज की गई है। रविवार को बिजनौर बैराज से एक लाख 47 हजार क्यूसेक पानी डिस्चार्ज किया जा रहा है, जबकि हरिद्वार स्थित भीमगोडा बैराज से अधिकतम डिस्चार्ज दो लाख 14 हजार क्यूसेक तक पहुंच गया है। जलस्तर बढ़ने के कारण खादर क्षेत्र के दूधली खादर, भीकुंड, बस्तौरा और मखदूमपुर ग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.