Meerut News: गंगा का जलस्तर बढ़ा, खादर के संपर्क मार्गों तक पहुंचा पानी
मेरठ, सितम्बर 5 -- Meerut News: पहाड़ी क्षेत्रों समेत मैदानी इलाकों में लगातार हो रही बरसात का असर अब खादर क्षेत्र में साफ नजर आने लगा है। गंगा नदी के उफान पर आने से जलस्तर में तेजी से बढ़ोतरी दर्ज की गई है। बिजनौर बैराज से गंगा का जलस्तर एक लाख 14 हजार क्यूसेक डिस्चार्ज चल रहा है। गंगा का पानी किनारों को पार करते हुए खादर के कई गांवों के संपर्क मार्गों तक पहुंच गया है। हस्तिनापुर-चांदपुर मार्ग पर भी बिजनौर की ओर पांडव पुलिस चौकी के समीप लगभग डेढ़ फीट तक पानी बह रहा है, जिससे मेरठ और चांदपुर के बीच आवागमन फिर से बाधित हो गया है। आवागमन ठप होने से यात्रियों और स्थानीय ग्रामीणों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। वहीं गंगा का जलस्तर बढ़ने से तराई क्षेत्रों में हजारों बीघा फसलें पूरी तरह से जलमग्न हैं। ग्रामीणों को अब फसल नष्ट होने...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.