मेरठ, अगस्त 19 -- Meerut News: पहाड़ों और मैदानी इलाकों में जारी मूसलाधार बारिश के कारण गंगा नदी का जलस्तर एक बार फिर उफान पर है। बिजनौर बैराज से बुधवार सुबह 1.62 लाख क्यूसेक पानी छोड़े जाने के चलते हस्तिनापुर-चांदपुर मुख्य मार्ग पूरी तरह जलमग्न हो गया है। स्थिति को देखते हुए प्रशासन ने मार्ग के दोनों ओर बैरिकेडिंग लगाकर यातायात पूरी तरह रोक दिया है। यह भी पढ़ें- गंगा का बढ़ता जलस्तर बना चिंता का कारणयातायात बाधित, यात्रियों की बढ़ी परेशानी गंगा के बढ़ते जलस्तर से बिजनौर और मेरठ को जोड़ने वाला यह मुख्य संपर्क मार्ग पूरी तरह ठप हो गया है। पांडव चौकी के समीप सड़क पर तीन से चार फीट तक पानी बह रहा है। राहगीरों और दैनिक यात्रियों को आवाजाही में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। हालांकि, बुधवार शाम तक डिस्चार्ज घटकर 1.32 लाख क्यूसेक दर्...