मेरठ, अगस्त 20 -- Meerut News: पहाड़ी और मैदानी इलाकों में लगातार हो रही बरसात से खादर क्षेत्र मे खेत पूरी तरह जलमग्न हैं, जिससे खड़ी फसलें बर्बादी की कगार पर हैं। बिजनौर बैराज से गंगा के जलस्तर में लगातार दूसरे दिन गिरावट आई है। बुधवार को बैराज से एक लाख 26 हजार क्यूसेक पानी डिस्चार्ज चल रहा है। जो गत दिवस की अपेक्षा कम है। जलस्तर घटने से ग्रामीणों ने राहत महसूस की है, लेकिन लगातार जारी बरसात से दोबारा पानी बढ़ने की आशंका बनी हुई है। जलस्तर में कमी के बावजूद खादर क्षेत्र के तारापुर, दूधली, बस्तौरा नारंग, लतीफपुर, किशनपुर, भीकुंड और हादीपुर गावड़ी समेत कई गांवों के संपर्क मार्गों पर जलभराव है। यह भी पढ़ें- 35 सेमी और बढ़ा तिगरी गंगा का जलस्तर, खादर क्षेत्र के खेतों में बाढ़ के हालात आवागमन ठप होने से ग्रामीणों को जान जोखिम में डालकर पानी ...