Meerut News: गंगानगर योजना के किसानों ने किया प्रदर्शन, बुद्धि-शुद्धि यज्ञ किया
मेरठ, अक्टूबर 26 -- Meerut News: मेरठ/गंगानगर। मेरठ विकास प्राधिकरण से बढ़े प्रतिकर की मांग को लेकर गंगानगर आवासीय योजना के किसानों ने रविवार को गंगानगर किसान संघर्ष समिति के बैनर तले मार्च निकाला और कसेरू बक्सर में किसान पंचायत आयोजित की। किसानों ने मेडा की बुद्धि-शुद्धि यज्ञ भी किया। जुलूस में किसान हाथों में लेकर चल रहे पोस्टरों पर प्रतिकर नहीं तो वोट नहीं के स्लोगन लिखे हुए थे। किसानों ने सबसे पहले राज्यमंत्री डॉ सोमेंद्र तोमर के स्वर्गीय पिता की आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखा। पंचायत की अध्यक्षता कर रहे संघर्ष समिति के अध्यक्ष जसबीर सिंह प्रधान ने कहा कि मेडा ने तीन आवासीय योजनाओं गंगानगर, लोहियानगर और वेदव्यासपुरी के किसानों को लंबे समय से प्रतिकर के चेक और विकसित प्लॉट आवंटित नहीं किए हैं। कोराना काल से पहले 2.81 करोड़ रु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.