Meerut News: गंगनहर पुल पर लावारिस मिली कारोबारी की कार, कूदने की आशंका
मेरठ, जुलाई 27 -- Meerut News: जानी थाना क्षेत्र गंगनहर पुल पर लावारिस हालत में मिलने से सनसनी फैल गई। मौके से उनकी चप्पल भी बरामद हुई है, जिसके बाद उनके गंगनहर में छलांग लगाने की आशंका जताई जा रही है। पुलिस ने परिजनों को बुलाकर गुमशुदगी की जांच शुरू कर दी। एनडीआरएफ की टीम के साथ गंगनहर में सर्च अभियान चलाया गया। शताब्दीनगर थाना परतापुर निवासी दीपक जैन पुत्र नेन सिंह रिठानी क्षेत्र में इलेक्ट्रॉनिक्स की दुकान संचालित करते हैं। शनिवार रात करीब साढ़े दस बजे वह कार से जानी गंगनहर पुल पहुंचे थे। इसके बाद वह संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गए। पुलिस ने पुल के पास उनकी कार और चप्पल बरामद की। घटना की जानकारी मिलते ही परिजन भी जानी थाने पहुंच गए। रविवार को पुलिस ने परिजनों की मौजूदगी में गंगनहर में सर्च ऑपरेशन चलाया। एनडीआरएफ की टीम को भी मौके ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.