मेरठ, अक्टूबर 20 -- Meerut News: नवरात्र के समापन के बाद मां दुर्गा की प्रतिमाओं का गंगनहर में विधि-विधान के साथ विसर्जन किया गया। इस दौरान गंगनहर पुल पर श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। श्रद्धालुओं ने पूजा-अर्चना कर मां दुर्गा को विदाई दी और परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की। मंगलवार को गंगनहर पुल पर प्रतिमाओं के विसर्जन के लिए श्रद्धालुओं के पहुंचने का सिलसिला जारी रहा। ढोल-नगाड़ों और जयकारों के बीच श्रद्धालु मां दुर्गा की प्रतिमाएं लेकर पहुंचे। पूजा-अर्चना के बाद नम आंखों से प्रतिमाओं को गंगनहर में विसर्जित किया गया। इस दौरान वातावरण भक्तिमय बना रहा। विसर्जन के दौरान व्यवस्था बनाए रखने के लिए सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए। यह भी पढ़ें- Nainital News: भवाली में मां के जयकारों संग निकली दुर्गा शोभायात्रा श्रद्धालुओं की आवाजाही को देखते हुए पुल...