Meerut News: खेत पर सिंचाई करने गए किसान पर लाठी-डंडों से हमला, मुकदमा दर्ज
मेरठ, अक्टूबर 30 -- Meerut News: अटेरना गांव में खेत पर सिंचाई करने गए किसान पर लाठी-डंडों और फावड़े से हमला करने का मामला सामने आया है। आरोप है कि पिता-पुत्र ने किसान के साथ गाली-गलौज करते हुए मारपीट की, जिसमें वह घायल हो गया। पीड़ित के बेटे की तहरीर पर पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी। चिराग पुत्र राजेंद्र सिंह ने तहरीर देते हुए बताया कि 27 अक्तूबर की शाम करीब छह बजे उसके पिता राजेंद्र सिंह खेत पर सिंचाई करने गए थे। आरोप है कि इसी दौरान गांव निवासी सूरजमल और उसका पुत्र अनुज लाठी-डंडे व फावड़ा लेकर वहां पहुंच गए। दोनों ने उसके पिता के साथ गाली-गलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर आरोपियों ने उन पर हमला कर दिया था।उन्होंने किसी तरह मौके से भागकर अपनी जान बचाई थी। आरोप है कि हमलावर जान से मारने की धमकी देते हुए ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.