Meerut News: खेतों से ट्यूबवेल का सामान चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, छह गिरफ्तार
मेरठ, सितम्बर 3 -- Meerut News: रोहटा थाना क्षेत्र में किसानों के खेतों पर लगे ट्यूबवेलों को निशाना बनाकर स्टार्टर, केबल, स्टेबिलाइजर, स्प्रे मशीन और खाद समेत अन्य सामान चोरी करने वाले गिरोह का पुलिस ने पर्दाफाश किया है। पुलिस ने गिरोह के छह आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की निशानदेही पर चोरी का सामान खरीदने वाले लोगों तक भी पुलिस पहुंची और उनके कब्जे से चोरी का माल बरामद किया। पुलिस के मुताबिक, 25 अगस्त को चिंदौड़ी खास निवासी पंकज कुमार ने थाना रोहटा में तहरीर दी थी। उसने बताया था कि उसके खेत पर लगे ट्यूबवेल से स्टार्टर, केबल, स्टेबिलाइजर, स्प्रे मशीन और डीएपी खाद का कट्टा चोरी कर लिया गया। इसके अलावा चंद्रपाल, धनपाल, प्रवेश, मांगेराम, विश्वास और पंकज के खेतों में लगे ट्यूबवेलों से भी सामान चोरी हुआ था। पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.