Meerut News: खिवाई में धूमधाम से निकली श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की शोभायात्रा
मेरठ, सितम्बर 5 -- Meerut News: कस्बा खिवाई में भगवान श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर शनिवार को भव्य शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा का शुभारंभ ब्लॉक प्रमुख ठाकुर मनोज चौहान ने किया। शिव मंदिर से शुरू हुई शोभायात्रा कस्बे के प्रमुख मार्गों से होकर गुजरी। इस दौरान श्रद्धालुओं ने भगवान श्रीकृष्ण के जयकारे लगाए, जिससे पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया। शोभायात्रा में भगवान श्रीकृष्ण और राधा की आकर्षक झांकियां शामिल रहीं। झांकियों को देखने के लिए मार्गों के दोनों ओर बड़ी संख्या में श्रद्धालु जुटे रहे। जगह-जगह लोगों ने पुष्पवर्षा कर शोभायात्रा का स्वागत किया। बच्चों और महिलाओं में भी आयोजन को लेकर खासा उत्साह दिखाई दिया। शोभायात्रा शिव मंदिर से शुरू होकर कस्बे के विभिन्न मार्गों से होती हुई वापस मंदिर परिसर पहुंची। यह भी पढ़ें- Bulandsehar News: जन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.