मेरठ, अगस्त 29 -- Meerut News: मोंटफोर्ट क्रिकेट एकेडमी के होनहार खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाने के लिए आयोजित कार्यक्रम में पूर्व विधायक संगीत सोम ने खिलाड़ियों को खेल किट वितरित कर सम्मानित किया। इस दौरान उन्होंने एकेडमी के प्रतिभाशाली खिलाड़ी तेज गेंदबाज़ कैली निवासी उत्कर्ष शर्मा को बोलिंग किट प्रदान की। किट पाकर खिलाड़ी के चेहरे पर खुशी देखने को मिली। कार्यक्रम में पूर्व विधायक ने कहा कि खेलों में प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं है। जरूरत केवल उन्हें उचित मंच और संसाधन उपलब्ध कराने की है। उन्होंने खिलाड़ियों से नियमित अभ्यास करने और खेल भावना के साथ आगे बढ़ने का आह्वान किया। साथ ही उन्होंने खिलाड़ियों को अनुशासन और मेहनत को सफलता की कुंजी बताते हुए लक्ष्य हासिल करने के लिए प्रेरित किया।इस यह भी पढ़ें- Dehradun News: राष्ट्रीय खेल दिवस पर प्रत...