Meerut News: खिर्वा में संघर्ष की सूचना से मचा हड़कंप
मेरठ, सितम्बर 18 -- Meerut News: खिर्वा गांव में दो पक्षों के बीच संघर्ष की सूचना मिलने पर पुलिस में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन जांच के दौरान मामला मामूली कहासुनी का निकला। पुलिस ने दोनों पक्षों को फटकार लगाते हुए दोबारा विवाद होने पर कार्रवाई की चेतावनी दी। ग्रामीणों के अनुसार बच्चों को लेकर दोनों पक्षों के बीच कहासुनी के बाद विवाद हो गया था। आरोप है कि इस दौरान दोनों ओर से लाठी-डंडे भी चले। इसके बाद किसी ने पुलिस को दो पक्षों में संघर्ष होने की सूचना दे दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों से जानकारी ली। जांच में पुलिस को मामला मामूली विवाद का मिला। पुलिस ने दोनों पक्षों को समझाते हुए शांत कराया और भविष्य में विवाद न करने की चेतावनी दी। बाद में पुलिस राहत की सांस लेकर वहां से वापस लौट आई...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.