Meerut News: खिर्वा नौवाबाद में भैंस-भैंसा चोरी
मेरठ, जुलाई 3 -- Meerut News: खिर्वा नौवाबाद गांव में पशु चोरों ने गुरुवार देर रात दो किसानों के घेर को निशाना बनाकर भैंस-भैंसा चोरी कर लिया। घटना के बाद गांव में दहशत का माहौल है। पीड़ित किसानों ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई और चोरी गए पशुओं की बरामदगी की मांग की है। गांव निवासी रामबीर पुत्र ओमपाल ने बताया कि उनके घेर में बंधा भैंसा देर रात अज्ञात चोर खोलकर ले गए। वहीं, गांव के ही ब्रह्मपाल गोस्वामी पुत्र नत्थू के यहां से भी चोर भैंस चोरी कर फरार हो गए। शुक्रवार सुबह जब परिजन पशुओं को चारा डालने पहुंचे तो घटना की जानकारी हुई। इसके बाद ग्रामीणों ने आसपास के गांवों और संभावित स्थानों पर काफी तलाश की, लेकिन पशुओं का कोई सुराग नहीं लग सका। घटना की सूचना मिलने पर दोनों पीड़ित सरधना थाने पहुंचे और पुलिस को तहरीर सौंपी। पुलिस ने मौके पर पहुंच...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.