Meerut News: खासपुर में सिद्ध पीठ कौशल विकास केंद्र का शिलान्यास
मेरठ, नवम्बर 1 -- Meerut News: खरखौदा क्षेत्र के गांव खासपुर स्थित प्राचीन सिद्ध पीठ हनुमान मंदिर परिसर में रविवार को सिद्ध पीठ कौशल विकास केंद्र का शिलान्यास धूमधाम के साथ संपन्न हुआ। कार्यक्रम में प्रदेश सरकार के व्यावसायिक शिक्षा एवं कौशल विकास राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार कपिल देव अग्रवाल ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। समारोह को संबोधित करते हुए मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में इस प्रकार के केंद्रों की स्थापना युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम है। उन्होंने केंद्र को सरकार एवं अपने स्तर से हरसंभव मदद का आश्वासन दिया। साथ ही, मौके पर मौजूद आईटीआई साकेत (मेरठ) के अधिकारियों को केंद्र के कुशल संचालन में पूरा सहयोग देने के निर्देश दिए। मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने स्वामी कल्याण देव इंटर कॉलेज ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.