Meerut News: खाने के आर्डर के विवाद में पांच युवकों ने ढाबा कर्मचारी को पीटा
मेरठ, अक्टूबर 27 -- Meerut News: दिल्ली-दून हाईवे पर वलीदपुर स्थित ढाबे के कर्मचारी के साथ वलीदपुर निवासी पांच युवकों ने आर्डर के दौरान विवाद होने पर मारपीट कर दी। आरोपी गालीगलौज कर जान से मारने की धमकी देकर भाग निकले। पीड़ित ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस मुदकमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश में जुटी हैं। थाने पर दी तहरीर में ढाबा कर्मचारी राघव कौशिक पुत्र रमेश शर्मा ने बताया बीती 25 अक्टूबर की रात्रि लगभग नौ बजे वलीदपुर निवासी अजित राठी अपने चार साथियों के ढाबे पर पहुंचा और खाना खाने के लिए टेबल पर बैठ गया। वह आर्डर लेने के लिए टेबल पर उनके पास पहुंचा तो अजित राठी और उसके साथियों ने उसके साथ गाली-गलौज की, विरोध करने पर आरोपियों ने उसके साथ मारपीट कर घायल कर दिया। यह भी पढ़ें- Hapur News: गाली गलौज का विरोध करने पर युवक ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.