Meerut News: खाना बनाने पर विवाद, युवती ने ट्रेन के आगे कूदकर दी जान
मेरठ, जुलाई 5 -- Meerut News: मेरठ। परतापुर थाना क्षेत्र के पूठा रेलवे फाटक के पास शनिवार दोपहर शालीमार एक्सप्रेस की चपेट में आने से एक युवती की मौत हो गई। जीआरपी, परतापुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच-पड़ताल की। प्रारंभिक जांच में एक दिन पहले घर में मां से खाने बनाने पर हुए विवाद का मामला सामने आया है। जिससे परेशान होकर युवती ने यह कदम उठाया। घटना के बाद से मृतक के परिजनों में कोहराम मचा है। पुलिस के अनुसार टीपी नगर थाना क्षेत्र के शिवपुरम निवासी ज्योति 23 पुत्री ओंकार सिंह सुशांत सिटी सेक्टर-5 में घरेलू सहायिका के रूप में कार्य करती थी। शनिवार सुबह उसके पिता बाइक से काम पर छोड़कर गए थे। दोपहर में काम समाप्त होने के बाद वह पैदल पूठा रेलवे फाटक के रास्ते घर लौट रही थी। इसी दौरान मेरठ से दिल्ली की ओर जा रही शालीमार एक्सप्रेस के सामने व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.