मेरठ, अक्टूबर 18 -- Meerut News: खादी को परंपरा से जोड़कर रोजगार का माध्यम बनाने और ग्रामोद्योग से जुड़े उद्यमियों को बाजार उपलब्ध कराने की दिशा में मेरठ में मंडल स्तरीय 10 दिवसीय खादी एवं ग्रामोद्योग प्रदर्शनी का शनिवार को शुभारंभ हुआ। आरजी इंटर कॉलेज की छात्राओं ने सांस्कृतिक नृत्य प्रस्तुत किया। प्रदर्शनी का शुभारंभ राज्यसभा सदस्य डॉ. लक्ष्मीकांत वाजपेयी, कैंट विधायक अमित अग्रवाल, विधायक गुलाम मोहम्मद, एमएलसी सदस्य धर्मेंद्र भारद्वाज एवं मेयर हरिकांत अहलूवालिया ने संयुक्त रूप से किया। प्रदर्शनी में प्रदेश के विभिन्न जिलों के साथ दूसरे राज्यों की इकाइयों ने भी अपने उत्पादों के स्टाल लगाए हैं। महात्मा गांधी पुरस्कार योजना के अंतर्गत खादी एवं ग्रामोद्योग क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाली इकाइयों को पुरस्कृत किया गया।प्रदर्शनी में खादी ...