Meerut News: खादर क्षेत्र के मुख्य मार्ग की बदहाली पर भड़के ग्रामीण, किया प्रदर्शन
मेरठ, सितम्बर 22 -- Meerut News: खादर क्षेत्र के दर्जनों गांवों को आपस में जोड़ने वाले मुख्य संपर्क मार्ग की जर्जर हालत और लोक निर्माण विभाग की उपेक्षा से क्षुब्ध ग्रामीणों का गुस्सा सोमवार को फूट पड़ा। समाजवादी पार्टी के प्रदेश सचिव नरवैर सिंह खालसा के नेतृत्व में क्षेत्रवासियों ने क्षतिग्रस्त मार्ग पर ही विरोध प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने लोक निर्माण विभाग और प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए सड़क की जल्द से जल्द बनवाने की मांग की। नरवैर सिंह ने कहा कि लगभग एक वर्ष बीत जाने के बाद भी इस संपर्क मार्ग का सुध लेने वाला कोई नहीं है। पूरी तरह से गड्ढों में तब्दील हो चुके इस मार्ग पर अभी तक मरम्मत या निर्माण कार्य शुरू नहीं कराया गया है। उन्होंने कहा कि सड़क की बदहाली के कारण क्षेत्रवासी, दैनिक यात्री और स्कूल जाने वाले छात्र-छात्राएं आए दिन ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.