Meerut News: खाटू श्याम बाबा की ढोल नगाड़ों की गूंज के साथ की आरती
मेरठ, जुलाई 11 -- Meerut News: जादूगर बाग स्थित खाटू श्याम भगवान परशुराम राधा कृष्ण मंदिर में शुक्रवार को योगिनी एकादशी के अवसर पर धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। श्रृंगार के बाद ढोल नगाड़ों की गूंज के साथ आरती संपन्न हुई। भजन संध्या का शुभारंभ सच्चिदानंद शर्मा, मुकेश शर्मा, विवेक गोड़, सुभाष शर्मा, मधुमय शर्मा और कार्तिक शर्मा ने किया। गायक अनिल गोयल ने दिलदार कन्हैया ने मुझको अपनाया है, धरती से उठाकर सीने से लगाया है, हम श्याम प्रेमियों को पहचान यदि तुमने और बजाओ राधा नाम की ताली भजनों की प्रस्तुति दी। भोला निराला ने जय जय दादा परशुराम भजन सुनाया। भजन गायिका ऐश्वर्या वर्मा ने मेरे सर पर बाबा श्याम घुमा दे मोर छड़ी भजन सुनाया। यह भी पढ़ें- Meerut News: योगिदनी एकादशी पर श्याम बाबा के भजनों पर झूमे श्रद्धालु सोनी कश्यप, नेहा गुप्ता...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.