Meerut News: खाटू श्याम जन्मोत्सव पर यज्ञ, भजन और भंडारे का आयोजन
मेरठ, नवम्बर 22 -- Meerut News: चौहान मार्केट प्रांगण में देवोत्थान एकादशी पर शनिवार को हारे का सहारा बाबा खाटू श्याम का जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया। श्री राम श्री श्याम समृद्धि सेवा समिति और चौहान मार्केट व्यापार संघ के तत्वावधान में यज्ञ, पूजन, भजन-कीर्तन और भंडारे का आयोजन किया गया। सुबह 10 बजे पंडित प्रेमचंद ने पूजन और यज्ञ कराया। व्यापार संघ अध्यक्ष एवं वरिष्ठ व्यापारी नेता शीलेंद्र कुमार चौहान ने शुभारंभ किया। इसके बाद बाबा श्याम की आरती की गई। सुबह 11 बजे शुरू हुआ भंडारा शाम चार बजे तक चला। अंकित कौशिक, हरि सिंह, अंजली कौशिक, राहुल सिंघल, विशाल शर्मा, कृष्ण चौहान, सोमेंद्र सिंह, अरुण भराला, भूचाल चौहान, सुधीर चौहान, राजीव सैनी और हेमंत यादव मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- Katihar News: श्री श्याम मित्र मंडल द्वारा भव्य श्याम संकीर्तन का ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.