Meerut News: खरदौनी के तालाब में दूषित पानी भरने से मरी लाखों की मछलियां
मेरठ, जुलाई 12 -- Meerut News: खरदौनी गांव के तालाब में बारिश का पानी भरने से लाखों रुपये कीमत की मछली मर गई। तालाब में मृत मछलियों को देखकर लावड़ चौकी पहुंचे पीड़ित खरदौनी निवासी मत्स्य पालक ने पशु डेयरियों का दूषित पानी तालाब में छोड़े जाने से लाखों रुपये की मछलियां मर जाने की जानकारी देते हुए तहरीर दी। थाना इंचौली के खरदौनी निवासी मत्स्य पालक अनुज कुमार ने लावड़ चौकी पर दी तहरीर में बताया कि उसने गांव के तालाब में मत्स्य पालन कर रखा है। मत्स्य पालन से ही वह अपने परिवार का भरण-पोषण करता है। बीते दो दिन पूर्व बारिश के दौरान किसी डेयरी संचालक ने अपनी डेयरी का दूषित पानी तालाब में बहा दिया। शनिवार सायं वह तालाब पर पहुंचा तो बड़ी संख्या में लाखों रुपये कीमत की मछलियां मृत मिलीं। पीड़ित के अनुसार करीब तीन लाख रुपये का आर्थिक नुकसान हुआ है। प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.