मेरठ, अक्टूबर 16 -- Meerut News: खरखौदा कस्बे को दशकों पुरानी जलभराव की समस्या से मुक्ति दिलाने के लिए नगर पंचायत ने एक बड़ा कदम उठाया है। नगर पंचायत अध्यक्ष मनीष त्यागी ने गुरुवार को मेरठ-हापुड़ मार्ग से डाहर स्थित तालाब तक बिछाई गई 1300 मीटर लंबी सीवर लाइन में पानी छोड़कर योजना का औपचारिक शुभारंभ किया। Rs.4.5 करोड़ की लागत से तैयार हुई यह सीवर लाइन महज 10 महीने के रिकॉर्ड समय में पूरी की गई है। इस परियोजना के शुरू होने से कस्बे के नागरिकों को बारिश के दौरान होने वाले भीषण जलभराव और कीचड़ से बड़ी राहत मिलेगी। खरखौदा में पिछले 67 वर्षों से जलनिकासी की उचित व्यवस्था न होने के कारण बारिश के दिनों में कई इलाकों में पानी भर जाता था। नगर पंचायत चुनाव के दौरान चेयरमैन मनीष त्यागी ने जनता से कस्बे को जलभराव से मुक्त कराने का वादा किया था। सीवर ल...