Meerut News: खरखौदा में रास महोत्सव का शुभारंभ, निकाली गई भव्य शोभायात्रा
मेरठ, अक्टूबर 26 -- Meerut News: खरखौदा कस्बे में 1201वें रास महोत्सव का शुभारंभ भगवान श्रीराधा-कृष्ण की पूजा-अर्चना और आरती के साथ हुआ। मथुरा-वृंदावन से आए रासलीला कलाकारों का स्वागत किया गया। इसके बाद बैंड-बाजे और डीजे के साथ करीब एक दर्जन झांकियां निकालकर शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा कस्बे के रास मोहल्ले से शुरू होकर तिहाई, खड़खड़ियान, मुख्य बस स्टैंड और बिचपटिया से होते हुए वापस रास चौक पहुंची। यहां भगवान श्रीकृष्ण ने राधा रानी और गोपियों के साथ रासलीला की। मान्यता के अनुसार, लगभग 1200 वर्ष पूर्व चौधरी उदयराय से गाय को दुहते समय अनजाने में चोट लग गई थी, जिससे उसकी मृत्यु हो गई। इसके बाद विद्वान पंडितों ने भगवान श्रीकृष्ण की रासलीला आयोजित कराने का उपाय बताया। तभी से चौधरी उदयराय के वंशज आज भी इस परंपरा का निर्वहन कर रहे हैं। सोमवा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.