Meerut News: खरखौदा कट के पास बाइक-कार की भिड़ंत, महिला समेत दो घायल
मेरठ, नवम्बर 5 -- Meerut News: मेरठ-बुलंदशहर हाईवे पर खरखौदा कट के पास गुरुवार देर शाम बाइक और कार की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। हादसे में बाइक सवार एक महिला समेत दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों घायलों को उपचार के लिए एनसीआर मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। जनपद हापुड़ के असौड़ा निवासी अतीक अहमद पुत्र जहीर अहमद गुरुवार देर शाम एक महिला के साथ बाइक पर सवार होकर मेरठ से अपने गांव असौड़ा लौट रहा था। जैसे ही वह मेरठ-बुलंदशहर हाईवे पर खरखौदा कट के पास पहुंचे, तभी सामने से आ रही कार से उनकी बाइक की भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक सवार दोनों लोग सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए।हादसे के बाद मौके पर राहगीरों की भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को तत्काल एनसीआर मेडिकल कॉलेज में...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.