Meerut News: खड़ौली की सड़क को लेकर नगर निगम में भाकियू ने दिया धरना
मेरठ, सितम्बर 30 -- Meerut News: मेरठ मंगलवार को भाकियू नेता विपिन मलिक के नेतृत्व में ग्रामीणों ने खड़ौली में सड़क निर्माण की मांग को लेकर नगर निगम में धरना-प्रदर्शन किया। नगर निगम अधिकारियों से कहा कि यदि सड़क निर्माण की उनकी मांगों पर शीघ्र कार्रवाई न हुई तो अनिश्चितकालीन धरना दिया जाएगा। अधिकारियों ने आश्वासन दिया है कि शीघ्र कार्रवाई की जाएगी। वैसे नगर निगम के मामले में पहली बार भाकियू ने धरना दिया है। इससे निगम अधिकारियों में हड़कंप मच गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.