Meerut News: क्षमा वाणी पर्व पर बच्चों की प्रस्तुतियों ने मोहा मन
मेरठ, सितम्बर 30 -- Meerut News: फूलबाग कॉलोनी क्षेत्र समिति के तत्वावधान में जैन अतिथि भवन में क्षमा वाणी पर्व मनाया गया। शुभारंभ नवीन जैन और संयोजक मनोज जैन ने किया। मुख्य अतिथि कमल दत्त शर्मा का अतुल जैन, संजय जैन, मोहित जैन, नवीन जैन, विनोद जैन, ओमचंद जैन, सुशील जैन और हेमंत जैन ने स्वागत किया। सांस्कृतिक कार्यक्रम में बच्चों ने मन का श्रृंगार नृत्य प्रस्तुत कर तन के साथ मन को भी सुंदर बनाने का संदेश दिया। बाबा का दरबार नृत्य के माध्यम से बच्चों ने भक्ति और आस्था का संदेश दिया। हेमंत जैन ने क्षमा वाणी के महत्व पर प्रकाश डाला। कमल दत्त शर्मा ने कहा कि क्षमावाणी पर्व जैन धर्म का महत्वपूर्ण पर्व है, जिसमें छोटे बड़े सभी एक दूसरे से क्षमा मांगते हैं। यह भी पढ़ें- Ramgarh News: क्षमावाणी पर्व के साथ दशलक्षण महापर्व का समापन, भव्य शोभायात्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.