मेरठ, सितम्बर 10 -- Meerut News: क्राइम मीटिंग में गोकशों पर लंबित कार्रवाई, वांटेड अपराधियों की गिरफ्तारी, लंबित विवेचनाओं के निस्तारण और लूट-छिनैती की घटनाओं को लेकर जब-जब सवाल पूछे गए, एसओ भावनपुर जोगेंद्र सिंह लगातार खड़े होते रहे। हर बार जब एडीजी और डीआईजी ने घटनाओं को लेकर सवाल पूछे और थानेदारों को खड़े होने को कहा तो हर बार एसओ भावनपुर का नाम सामने आता रहा। ऐसे में एसओ भावनपुर कप्तान के रडार पर आ गए और देररात उन्हें लाइन हाजिर कर दिया गया। इससे पहले भी एसओ को लेकर कुछ शिकायतें अधिकारियों के पास पहुंची थी, जिसे लेकर जांच चल रही है। थाने के एक दरोगा की भूमिका भी संदिग्ध बताई जा रही है。 यह भी पढ़ें- Hapur News: त्योहारों पर सुरक्षा के किए जाएं कड़े प्रबंध: डीआईजीमीटिंग का विवरण मेरठ पुलिस लाइन में बनाए गए एकीकृत सोशल मीडिया कमांड एवं ...