मेरठ, अक्टूबर 2 -- Meerut News: एटीएम में डेबिट कार्ड का पिन जनरेट कर रही युवती को झांसे में लेकर दो युवकों ने उसका कार्ड बदल लिया। इसके बाद आरोपियों ने तीन बार में खाते से 25 हजार रुपये निकाल लिए। मोबाइल पर रकम निकासी के मैसेज आने पर युवती को ठगी का पता चला। पीड़िता की तहरीर पर सदर बाजार पुलिस ने अज्ञात युवकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सदर बाजार थाना क्षेत्र के रविंद्रपुरी निवासी शिवानी पासी ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि करीब 10 दिन पहले वह बेगमपुल स्थित यूनियन बैंक ऑफ इंडिया के एटीएम पर डेबिट कार्ड का पिन जनरेट करने गई थी। इसी दौरान दो युवक एटीएम में पहुंचे। आरोप है कि दोनों ने धोखे से उसका डेबिट कार्ड बदल लिया। इसके बाद आरोपियो ने कार्ड का इस्तेमाल कर तीन अलग-अलग बार में खाते से कुल 25 हजार रुपये निकाल लिए। उसने ब...