Meerut News: क्रांतिधरा की पहचान बनेगी मेरठ की कैची, चौराहे पर लगेगा भव्य मॉडल
मेरठ, नवम्बर 4 -- Meerut News: मेरठ। क्रांतिधरा मेरठ की पहचान देश-दुनिया में उसकी ऐतिहासिक विरासत और खेल उद्योग के साथ-साथ यहां की मशहूर कैची से भी है। अब मेरठ की कैची को शहर की एक नई पहचान दिलाने की तैयारी की जा रही है। इसके तहत शहर के एक प्रमुख चौराहे पर सौंदर्यीकरण कार्य के साथ विशाल कैची का मॉडल स्थापित किया जाएगा। इसके लिए मेरठ विकास प्राधिकरण (एमडीए) के अधिकारियों और कैची कारोबारियों के बीच बैठक भी हो चुकी है। कैची को शहर की पहचान के रूप में स्थापित करने के लिए उसका आकर्षक डिजाइन तैयार कराया जा रहा है। इसके साथ ही ऐसे चौराहे का चयन किया जा रहा है, जहां कैची का मॉडल दूर से ही लोगों का ध्यान आकर्षित कर सके। इसके लिए परतापुर इंटरचेंज चौराहे को प्राथमिकता देने की कवायद चल रही है। कैची कारोबारी भी एमडीए अधिकारियों के साथ मिलकर इस योजना क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.