Meerut News: कोल्डस्टोरेज पर मजदूरी करने आई किशोरी लापता
मेरठ, नवम्बर 10 -- Meerut News: दौराला स्थित एक कोल्डस्टोरेज में एक ठेकेदार के पास साथी मजदूरों संग मजदूरी करने आई लावड़ निवासी एक किशोरी संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई। दौराला थाने पहुंचे लापता किशोरी के परिजनों ने ठेकेदार और उसके एक रिश्तेदार को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने का आरोप लगाया।लापता किशोरी की मां की तहरीर पर पुलिस ने ठेकेदार और उसके रिश्तेदार के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया। थाने पर दी तहरीर में लावड़ निवासी लापता किशोरी की मां ने बताया कि उसकी 17 वर्षीय बेटी दौराला स्थित एक कोल्डस्टोरेज में रोशन ठेकेदार के पास मजदूरी करती थी। छह नवंबर को उसकी बेटी साथ महिला मजदूरों के साथ कोल्डस्टोरेज पर मजदूरी करने आई थी। सायं के समय सभी मजदूर महिलाएं वापस लौट गई, लेकिन उसकी बेटी वापस घर नहीं लौटी। उसने बेटी की साथी मजदूर महि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.