मेरठ, जुलाई 17 -- Meerut News: लालकुर्ती थाना क्षेत्र में पीएल शर्मा रोड स्थित एक कोचिंग सेंटर में महिला संचालिका की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। परिजनों ने मृतका के कोचिंग पार्टनर पर हत्या का आरोप लगाते हुए थाने में हंगामा करते हुए तहरीर दी। मृतका के गले पर चोट के निशान मिले हैं। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर मेडिकल मोर्चरी पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है। जानकारी के मुताबिक कोतवाली क्षेत्र के सराय बहलीम निवासी पूजा (30 वर्ष) पीएल शर्मा रोड पर कोचिंग सेंटर चलती थी। यह कोचिंग कपिल नामक युवक के साथ पार्टनरशिप में शुरू किया था। गुरुवार को पूजा घर से कोचिंग के लिए निकली थी। शाम करीब 7 बजे कपिल ने फोन कर परिजनों को सूचना दी कि पूजा ने आत्महत्या कर ली है। वह उसे...